- होम >>
Human Trafficking: नौकरी के नाम पर युवक को कंबोडिया भेज पाकिस्तानी को बेचा, NIA और पुलिस ने की छापेमरी
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
गोपालगंज थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी गिरफ्तार एजेंट प्रह्लाद सिंह पर एक युवक को कंबोडिया भेजने के साथ ही पाकिस्तानी नागरिक के हाथों दो हजार डॉलर में बेचने का आरोप लगाते हुए गोपालगंज के नगर थाने में प्राथमिकी भी कराई गई है। एनआईए व पुलिस की टीम ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपित को मंगलवार को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया।
उसके मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। सेफ्टी इंजीनियर का कार्य करने के लिए कंबोडिया भेजा था गिरफ्तार आरोपित प्रह्लाद सिंह ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के संजीत कुमार यादव को 24 अगस्त 2023 को सेफ्टी इंजीनियर का कार्य करने के लिए कंबोडिया भेजा था। वहां पहुंचने के बाद उसे एक पाकिस्तानी नागरिक को सौंप दिया गया।
पाकिस्तानी नागरिक ने काम समझाने के बहाने संजीत को आनलाइन कार्य में लगा दिया।
इस दौरान उसे प्रताड़ित करने लगा। पाकिस्तानी नागरिक ने दो हजार डॉलर की मांग की संजीत ने जब घर लौटने की बात कही तो पाकिस्तानी नागरिक ने उससे दो हजार डॉलर की मांग की।
तब संजीत ने विदेश भेजने वाले एजेंट प्रह्लाद सिंह को फोन पर जानकारी दी और भारत बुलाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।
जैसे-तैसे वह भारत पहुंचा और नगर थाने में 26 मई को एजेंट प्रह्लाद पर प्राथमिकी करा दी। आरोप लगाया कि उसे कंबोडिया में एक पाकिस्तानी नागरिक के हाथों दो हजार डॉलर में बेच दिया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।