IAS S Siddharth ने केके पाठक को छोड़ा पीछे, सड़क पर गाड़ी रोककर चेक करने लगे होमवर्क; चौंक गए बच्चे

वाह जी वाह... पटना में विकास भवन के सामने सड़क किनारे विद्यालय से छुट्टी के बाद लौट रहे बच्चे का होमवर्क चेक करते शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ।Bihar Patna KKPathak Education NitishKumar School Student Teacher pic.twitter.com/1dXNzHwJVL— Yogesh Sahu (ysaha951) June 28, 2024 डॉ. सिद्धार्थ को सामने खड़े देख छात्र भौंचका रह गए।

तभी डॉ. सिद्धार्थ ने बच्चों से उनके नाम पूछे।

उनमें एक बच्चे ने अपना नाम अक्षय बताया, तो दूसरे ने सुभाष।

दोनों ही बच्चे प्रारंभिक विद्यालय के थे।

दोनों ही स्कूल ड्रेस में थे। संभवतः उन्हें स्कूल ड्रेस में ही देख कर डॉ. सिद्धार्थ ने अपनी गाड़ी रुकवायी थी, ताकि उनसे कक्षा में करायी जाने वाली पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ले सकें।

अब तक दोनों बच्चे भी सहज हो चुके थे।

राह चलते लोग और फुटपाथी दुकानदारों के साथ उनके ग्राहकों की नजरें भी उधर ही टिक गईं। एस सिद्धार्थ ने बच्चों से क्या पूछा? डॉ. सिद्धार्थ ने बच्चों से स्कूल में होने वाली पढ़ाई की जानकारी ली।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।