IIT पटना के हाइब्रिड कोर्स में ग्रेजुएशन के लिए नामांकन शुरू, JEE Main ही नहीं, ये परीक्षा देकर भी ले सकते हैं एडमिशन

वे विद्यार्थी जो जेईई मेन में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें 30 जून को आयोजित आइआइटीपी-एसएटी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा।

इसमें प्राप्त अंक के आधार पर नामांकन सुनिश्चित होगा। न्यूनतम इतने मार्क्स जरूरी  हाइब्रिड कोर्स की विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://cet.iitp.ac.in/ पर उपलब्ध है।

तीन वर्षीय यूजी हाइब्रिड प्रोग्राम के लिए बीएससी (ऑनर्स) के लिए साइंस स्ट्रीम में 12वीं और बीबीए के लिए सभी स्ट्रीम में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए।

इसके साथ अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के स्कोर को भी वरीयता दी जाएगी। जेईई, एनईईटी, सीयूईटी, बिटसैट, केवीपीवाई, एनटीएसई/इंस्पायर छात्रवृत्ति धारक, यूएस (एसएटी-1, एसएटी-2), यूके (बीएमएटी) की रैंक का भी लाभ विद्यार्थी उठा सकते हैं। आइआइटी पटना के होंगे एलुमिनाई आइआइटी पटना प्रबंधन के अनुसार, हाइब्रिड मोड में नामांकन प्राप्त करने वाले विद्यार्थी संस्थान के एलुमिनाई होंगे।

पासआउट होने पर उन्हें रेगुलर कोर्स के छात्रों की तरह सुविधाएं दी जाएंगी।

शैक्षणिक कार्यक्रम में छात्रों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप का भी सहयोग मिलेगा। आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा साइंस दुनिया भर के उद्योगों में क्रांति लाने वाले महत्वपूर्ण कारक बनकर उभरे हैं। प्रौद्योगिकी के बदलते हुए परिदृश्य और उद्योग जगत के कुशल संसाधनों की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से आइआइटी पटना ने हाइब्रिड मोड में दो और तीन वर्षीय कोर्स आरंभ किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे फ्लेक्सिबल लर्निंग की सुविधा मिलेगी।

नई शिक्षा नीति के तहत मल्टी एग्जिट का भी विकल्प मिलेगा। पीजी स्तर के कोर्स भी हाइब्रिड मोड में हाइब्रिड मोड में एमटेक-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस इंजीनियरिंग, एक्जीक्यूटिव एमटेक-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस इंजीनियरिंग, एक्जीक्यूटिव एमटेक-कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग तथा एक्जीक्यूटिव एमबीए- (डुअल स्पेशलाइजेशन) में नामांकन की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर अपलोड है। एमटेक के लिए पात्रता बीटेक, बीई, एमएससी, एमसीए या संबंधित क्षेत्र की स्नातक स्तरीय उपाधि होनी चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।