- होम >>
IndiGo Flight Bomb Threat: `बम टू अवर हैप्पी दीवाली`, पटना पहुंची फ्लाइट के टॉयलेट में मिला धमकी लिखा टिशू पेपर
- न्यूज़
- Friday | 1st November, 2024
फ्लाइट 180 यात्रियों को लेकर पहुंची थी पटना बेंगलुरु-पटना (6ई6256) फ्लाइट रात साढ़े नौ बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।
इसके बाद पायलट ने मोबाइल फोन आन करने का संकेत दिया, लेकिन यात्रियों को कुर्सी की पेटी बांधे रखने की सलाह दी।
इस बीच सभी एयर होस्टेस सामान को व्यवस्थित करने में जुट गईं।
तभी एक एयर होस्टेस टॉयलेट की जांच करने लगी तो वॉश बेसिन के बगल में टिशू पेपर पर धमकी लिखी मिली।
उन्होंने तुरंत वायरलेस से फ्लाइट मैनेजर और एटीसी को सूचित किया, जिसके बाद विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया।
उस वक्त विमान में क्रू मेंबर के साथ 180 यात्री विमान में सवार थे। चार घंटे तक चली तलाशीवापसी में इसी फ्लाइट को 24 यात्रियों के साथ रात साढ़े दस बजे रवाना होना था।
मगर, एटीएस और सीआईएसएफ ने रनवे पर घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।