- होम >>
International Yoga Day 2024: भाजपा बिहार में 1136 मंडलों में आयोजित करेगी योग शिविर, प्रशिक्षकों का किया जाएगा सम्मान
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
इस मौके पर योग प्रशिक्षकों एवं योग को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तर पर एक योग शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होंगे पार्टी के जनप्रतिनिधि उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे शिक्षण संस्थान, सामाजिक संस्थाओं इत्यादि द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी पार्टी के जनप्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योग शिविर में समाज में प्रभुत्व रखने वाले व्यक्तियों, कलाकारों, खेल जगत के व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों इत्यादि का वीडियो एवं फोटो भी अधिक से अधिक प्रचारित एवं प्रसारित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी, मंडल स्तर पर कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया जाएगा।
प्रदेश स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है।
इसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र एवं कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र पटेल को दायित्व दिया गया हैं। यह भी पढ़ें - NEET 2024 Paper Leak: बिहार में प्रश्न पत्र के इंतजार में अटकी जांच, NTA को तीन बार रिमाइंडर भेज चुकी है EOU Pappu Yadav : CM नीतीश कुमार से मिलेंगे पप्पू यादव, खुद कर दिया कन्फर्म; क्या होगी बातचीत? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।