- होम >>
Jobs In Bihar: टेक्निकल सुपरवाइजर के पदों पर बंपर भर्ती, 25000 रुपये मिलेगा मासिक मानदेय; जल्द करें आवेदन
- न्यूज़
- Friday | 20th September, 2024
पांच दर्जन कार्यपालक अभियंताओं का होगा नियोजन नगर विकास एवं आवास विभाग संविदा पर पांच दर्जन कार्यपालक अभियंताओं का नियोजन करेगा।
इसको लेकर विभाग ने सेवानिवृत कार्यपालक अभियंताओं से 15 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन मांगा है।
इन कार्यपालक अभियंताओं को विभाग के अधीन एकीकृत शहरी अभियंत्रण संगठन, बुडको, पटना महानगर क्षेत्र प्राधिकार और बिहार शहरी आयोजना क्षेत्र प्राधिकार में नियुक्त किया जाएगा। विभागीय स्तर पर जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के आधार पर नियोजन पहले दो वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक के लिए किया जाएगा।
संतोषप्रद सेवा की स्थिति में अधिकतम 65 वर्ष की उम्र तक के लिए एक-एक वर्ष की सेवा अवधि का विस्तार किया जा सकता है।
विशेष परिस्थिति में 67 वर्ष तक सेवा अवधि बढ़ाई जा सकती है। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।