- होम >>
JoSAA IIT Seat Allotment: जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए विड्रॉ करनी होगी आईआईटी की सीट, ये है लास्ट डेट
- न्यूज़
- Thursday | 11th July, 2024
एनआईटी के लिए जोसा दो राउंड की अतिरिक्त काउंसलिंग कराएगा।
जोसा ने चौथे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 13 लाख 68 हजार 129 रैंक वाले छात्र को ओपन कैटेगरी में एनआईटी सिक्किम में होम स्टेट कोटा से सिविल ब्रांच आवंटित किया है।
इसी कोटे से 16 हजार 53 रैंक वाले अभ्यर्थी को आइआइटी धारवाड़ की पांच वर्षीय इंट्राडीसिप्लनरी साइंस ब्रांच आवंटित किया है। महिला कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 10 लाख 94 हजार 961 रैंक वाली छात्रा को ओपन कैटेगरी में एनआईटी सिक्किम में होम स्टेट कोटे से सिविल ब्रांच मिला है।
इसी कोटे से आइआइटी की क्लोजिंग रैंक 24 हजार 443 है, संबंधित को आइआइटी धारवाड़ की पांच वर्षीय इंट्राडीसिप्लनरी साइंस कोर्स आवंटित किया गया है। विड्रॉल का मौका 15 जुलाई तक जोसा के अनुसार, आईआईटी में सीट आवंटन से जो अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं, वह सीट छोड़कर फीस विड्रॉल कर सकते हैं।
चौथे राउंड की रिपोर्टिंग के लिए दिए गए समय 15 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक जोसा की वेबसाइट पर विड्रॉल विकल्प को स्वीकार कर अपनी आईआईटी में आवंटित सीट छोड़ सकते हैं।
आईआईटी में सीट विड्रॉल का यह अंतिम अवसर होगा।
जोसा पांच हजार रुपये प्रोसेसिंग काउंसलिंग फीस काटकर शेष राशि लौटा देगा। ये भी पढ़ें- NEET UG Exam: नीट-यूजी में बड़े पैमाने पर धांधली नहीं हुई, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा ये भी पढ़ें- CA Final, Inter Result 2024: सीए फाइनल और इंटर के नतीजे 11 जुलाई को होंगे घोषित, icai.org पर एक्टिवेट होगा लिंक ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।