- होम >>
KK Pathak के छुट्टी पर जाते ही S Siddharth ने लिया बड़ा फैसला, स्कूलों के समय में फिर होगा बदलाव
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
वहीं, कार्यभार संभालने के बाद डॉ. सिद्धार्थ ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के कक्ष में जाकर उनसे मुलाकात की।
दोनों के बीच विभाग की योजनाओं पर करीब आधे घंटे तक बातें हुईं।
सोमवार को डा.एस. सिद्धार्थ ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का प्रभार संभाल लिया।
उन्होंने यह प्रभार केके पाठक से लिया। बता दें कि केके पाठक सोमवार (तीन जून) से 30 जून तक के लिए उपार्जित अवकाश पर चले गए हैं।
इसके मद्देनजर बिहार सरकार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा.एस. सिद्धार्थ को सौंपा है।
प्रभार संभालने डा.सिद्धार्थ करीब पूर्वाह्न 11 बजे दिन में शिक्षा विभाग में पहुंचे। अपर मुख्य सचिव कक्ष से उतरा केके पाठक का नेमप्लेट शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के कक्ष में उनके आने के पहले केके पाठक पहुंचे हुए थे।
फिर, दोनों अधिकारियों के बीच शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार का आदान-प्रदान हुआ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।