- होम >>
KK Pathak पर Rahul Gandhi को आया गुस्सा! Nitish Kumar से भी मांग लिया जवाब
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
राज्य ब्यूरो, पटना।
कांग्रेस का मानना है कि इस भीषण गर्मी के दृष्टिगत सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया जाना उचित नहीं।
यह शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ स्कूली बच्चों को परेशान करने वाला निर्णय है और इसे अविलंब वापस लिया जाना चाहिए।
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि केके पाठक (शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव) और बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों की प्रताड़ना निंदनीय है।
शिक्षक-शिक्षिकाओं की अपनी भी जिम्मेदारियां होती हैं।
उन्होंने लिखा, प्रश्न यह कि उनके अपने बच्चे क्या उपेक्षित नहीं होंगे? क्या इतने मानसिक तनाव में शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का सही निर्वहन कर पाएंगे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका उत्तर देना चाहिए। इस फरमान का बुरा परिणाम होगा कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने एक्स पर वीडियो अपलोड कर कहा है कि बिहार में शिक्षा विभाग का एक और नया फरमान लागू हो गया है, जो स्कूली बच्चों के साथ शिक्षिकाओं के लिए अनुकूल नहीं।
इस फरमान का बुरा परिणाम होगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।