`Lalu Yadav को सिर्फ चुनाव के समय ही याद आते हैं दलित`, RJD सुप्रीमो को नरसंहार की बात याद दिला भड़की JDU

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News in Hindi जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम ने गुरुवार को कहा कि चुनाव के समय ही लालू प्रसाद काे दलित याद आते हैं।

जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही।

मीडिया पैनलिस्ट प्रतिभा सिंह भी इस मौके पर मौजूद थीं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल में वंचितों के खिलाफ हुई हिंसा और नरसंहार को आज भी पिछड़ा समाज नहीं भूल पाया है।

चुनाव तक ही लालू प्रसाद को वंचित याद रहते हैं उसके बाद वह इन्हें भूल जाते हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि लालू प्रसाद के शासनकाल में अनुसूचित जाति व जनजाति विभाग का बजट महज 48 करोड रुपए हुआ करता था जो नीतीश कुमार के शासनकाल में बढ़कर 21 सौ करोड़ रुपए हो गया है। आरक्षण के नाम पर सिर्फ झूठ बाेलते हैं राजद के नेता: राजीव रंजन जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को कहा कि राजद के नेता आरक्षण पर सिर्फ झूठ बोलकर हल्ला मचाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इनके 15 वर्षों के राज में न तो जातियों की किसी प्रकार की गणना हुई और न ही इन्होंने पहले से चले आ रहे आरक्षण में अपने तरफ से कोई बढ़ोतरी की। इनके राज में जमीन के बदले सरकारी नौकरियां देने के चलन की वजह से आम लोगों को पहले से चले आ रहे आरक्षण का लाभ भी ढंग से नहीं मिल सका। राजीव रंजन ने कहा कि हकीकत यह है कि राजद के लिए आरक्षण हमेशा से केवल जनता को बहकाने और उनके वोटों की खेती करने का औजार भर रहा है। वहीं नीतीश कुमार के राज में मिले आरक्षण की ताकत से गरीबों व महिलाओं का जबर्दस्त सशक्तिकरण हुआ है।

लालू-तेजस्वी गरीबों को मिले आरक्षण को छीनने और घटाने का प्रयास कर रहे। यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा गुरु घंटाल, ये क्या कह गए रविशंकार प्रसाद; सियासी बवाल तय नीतीश कुमार को चुनाव के बीच बड़ा झटका इन दिग्गज ने नेताओं थामा Lalu Yadav का लालटेन ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।