- होम >>
`Lalu Yadav हर बार हारते हैं और हर बार...`, RJD सुप्रीमो के लिए ये क्या बोल गए Lalan Singh, Tejashwi पर भी किया अटैक
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
दिल्ली से पटना लौटे ललन सिंह ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।
यह बात सामने आयी है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव की अनुशंसा पर एनएच के गेस्ट हाउस को बुक कराया गया था। उन्होंने कहा कि जांच में साक्ष्य मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी कर रही है।
कानूनी रूप से जो होगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के कहने पर न तो किसी को हिरासत में लिया जाएगा और न ही किसी को छोड़ा जाएगा। सीएम ने 117 पुलिस वाहनों का लोकार्पण व निरीक्षण किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण को ले 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मु्ख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के बाद उसका निरीक्षण किया।
कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।
कार्यक्रम के आरंभ में अपर पुलिस महानिदेश (यातायात) सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत हरित पौधा भेंटकर किया। ये नेता भी रहे मौजूद इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary), विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha), जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर मौजूद रहे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, डीजीपी आरएस भट्टी व गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार व पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें: Bihar Politics: आरक्षण बचाने के लिए क्या है Nitish Kumar का प्लान? CM के करीबी मंत्री ने बता दी पूरी बात NEET Paper Leak: पटना ही नहीं, सिकंदर ने रांची में भी लीक किया था पेपर, 10 करोड़ के वारे-न्यारे की थी साजिश ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।