- होम >>
Lok Sabha Election 2024 Result: गिरिराज से लेकर राजीव प्रताप रूडी तक... चुनाव जीतने में NDA के धुंरधंरों के छूटे पसीने
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
संभवत: ऐसा सत्ता विरोधी प्रभाव के कारण हुआ हो, लेकिन 2019 की तरह इस बार की जीत सहज नहीं रही है।
तीन सीटों (सारण, शिवहर और अररिया) पर राजग प्रत्याशी 30 हजार से कम मतों के अंतर चुनाव में विजयी हुए। इसमें सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को 13,661 मतों के अंतर से मिली जीत भी है।
2019 में रूडी 1, 38, 429 मतों से विजयी रहे थे।
उससे पहले 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 40,948 मतों से हराया था। वहीं, मोदी सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रहे गिरिराज सिंह की जीत का अंतर घट गया।
2019 में गिरिराज 4,22,217 मतों से जीते थे।
2024 में वह अंतर 81,450 का रहा गया। मुजफ्फरपुर में भाजपा का एक और रिकार्ड बिहार में मुजफ्फरपुर की जीत सबसे बड़ी रही है।
भाजपा के राजभूषण चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 2,34,927 मतों से हराकर रिकार्ड बनाया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।