Lok Sabha Election 2024: बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग कल, नेपाल-यूपी की सीमा पर अलर्ट; बढ़ी चौकसी

छह राष्ट्रीय एवं छह क्षेत्रीय दल के लड़ाके छठे चरण में छह राष्ट्रीय एवं छह क्षेत्रीय दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इनके कुल प्रत्याशियों की संख्या 21 है।

गैर पंजीकृत मान्यता प्राप्त दल के उम्मीदवारों की संख्या 30 है।

वहीं, 35 निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं।

इस चरण में सर्वाधिक 15 प्रत्याशी वैशाली लोकसभा क्षेत्र में हैं।

वहीं, सबसे कम पांच प्रत्याशी महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं। सर्वाधिक सीटों पर लड़ रही बसपा बड़े दलों में इस चरण की कुल आठ में सर्वाधिक सात सीटों पर बसपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि राजद व जदयू के चार-चार, भाजपा के तीन कांग्रेस के दो एवं लोजपा के एक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

एक अहम तथ्य यह है कि छठे चरण में क्षेत्रफल के गणित से सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र सिवान है, जबकि सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र में वाल्मीकिनगर है। वहीं, मतदाता की सबसे कम संख्या पश्चिम चंपारण में 17,59234 में हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।