Mallikarjun Kharge : बिहार पहुंचे खरगे ने सभा के अंत में कह दी ऐसी बात, गरमा गई राजनीति; बोले- मैं भी मोदी की तरह...

रविवार की शाम खचाखच भरे पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में गूंजने वाली करतल ध्वनि ने संभवत: उन्हें आश्वस्त किया जो वे इस बार आईएनडीआईए की जीत का उद्घोष कर गए।

इस संशय के साथ कि अगर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो न आरक्षण बचेगा, न संविधान। मोदी तानाशाह की तरह शासन करेंगे और देश दूसरी गुलामी के लिए अभिशप्त होगा।

इससे पहले कैमूर जिला के मोहनियां में जनसभा में उन्होंने देश के लिए कांग्रेस के योगदान को गिनाते हुए सत्ता मिलने पर सर्व-समाज के विकास की प्रतिबद्धता जताई। मुजरा वाले बयान पर बोला हमला उन्होंने कहा कि संविधान में उल्लेखित बाबा साहेब आंबेडकर की दो टिप्पणियों का उल्लेख कर उन्होंने राजधानी पटना में संविधान बचाओ जन-संवाद में उपस्थित जनसमूह को अपने मत से एकाकार करने का भरसक प्रयास किया।

मंगलसूत्र, भैंस आदि छीन मुसलमानों को देने से संबंधित बयानों को समाज में वैमनस्यता पैदा करने का उपक्रम बताया। उन्होंने कहा कि लालटेन लेकर विपक्षी नेताओं के मुजरा करने वाले बयान को बिहार का अपमान बताया।

ऐसे घृणित बयानों (हेट स्पीच) के लिए चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपेक्षा जताई। कालाधन वापस लाने, प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने, किसानों की आय दोगुनी करने, स्मार्ट सिटी बनाने और बुलेट ट्रेन चलाने आदि वादे पूरा नहीं करने के लिए उन्होंने मोदी को झूठाें का सरदार करार दिया।

कहा कि कहा कि अपने अस्तित्व के लिए मोदी पहाड़ खोदकर चूहा निकालते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दृष्टि में जो भ्रष्ट-कलंकित था, वह शरणागत होकर स्वच्छ हो गया।

मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड आदि राज्यों में उन्होंने खरीद-फरोख्त कर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। उनके पास सीबीआई, ईडी, सीवीसी, इनकम टैक्स, पुलिस आदि हथियार हैं और वे एक-एक कर सभी को जेल में डालेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।