Manish Verma: जदयू में पूर्व IAS मनीष वर्मा बने नंबर-2, समझें Nitish Kumar के फैसले की पूरी A-B-C-D

वर्मा के अलावा आफाक अहमद खान, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन, रामसेवक सिंह कुशवाहा व सुनील कुमार राष्ट्रीय महासचिव हैं। नीतीश कुमार ने क्यों लिया यह फैसला? सूत्रों ने बताया कि मनीष वर्मा मूल रूप से 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू की मजबूत उपस्थिति दर्ज करने की दृष्टि से संगठन का काम देखेंगे। पार्टी में इन दिनों लोकसभा चुनाव में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं की भूमिका की समीक्षा चल रही है।

इसके आधार पर बेहतर काम करने वालों को संगठन से जोड़ा जाएगा। अहम होने वाली है वर्मा की भूमिका संदिग्ध भूमिका वाले नेता किनारे भी किए जाएंगे।

2025 में जदयू अपने कोटे की विधानसभा सीटों पर जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों की भी खोज कर रही है।

वर्मा की इसमें भी भूमिका होगी। 2020 में जदयू की खराब उपलब्धि का एक कारण यह भी माना गया कि उम्मीदवारों के चयन में पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई थी। ये भी पढ़ें- Manish Verma : मनीष वर्मा पर मेहरबान हुए नीतीश कुमार, JDU में दे दी बड़ी जिम्मेदारी; मिला ये अहम पद ये भी पढ़ें- Manish Verma JDU: कौन हैं पूर्व IAS मनीष वर्मा, जिन्हें CM नीतीश कुमार दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।