Misa Bharti Property: मीसा भारती इतनी चल-अचल संपत्ति की हैं मालकिन, 5 सालों में हुआ इजाफा

इसी तरह उनकी अचल संपत्ति पांच साल पहले 1.10 करोड़ की थी जो वर्तमान में 1.79 करोड़ हो गई है।

उनके पति के पास 2019 में 3.50 करोड़ की चल संपत्ति थी जो 2024 में करीब 4.69 करोड़ हो गई है। मीसा की एक बेटी की बढ़ी चल संपत्ति मीसा भारती की दो पुत्रियों में से एक की चल संपत्ति 2019 की अपेक्षा 22 लाख से 5.82 लाख पर आ गई है जबकि दूसरी बेटी की 10.96 लाख से 17.43 लाख हो गई है।

इनकी अचल संपत्ति क्रमश: 60 से 25 लाख बढ़कर 85 लाख और 41 लाख से बढ़कर 65 लाख हो गई है। एमबीबीएस की शिक्षा ले चुकीं डॉ. भारती ने हलफनामा में अपना पेशा समाजसेवा और कृषि बताया है।

करीब डेढ़ किलो सोना, चार किलो चांदी के अलावा इनके पास बेशकीमती रत्न भी हैं।

इन्होंने शेयर मार्केट में भी निवेश कर रखा है।

इन्होंने अपने पुत्र के पास कोई संपत्ति नहीं बताई है। मीसा भारती समेत 13 ने किया नामांकन अंतिम चरण में एक जून को पटना साहिब एवं पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में होनेवाले चुनाव के लिए सोमवार को आईएनडीआईए प्रत्याशी सह राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। पाटलिपुत्र से नामांकन करने पहुंची मीसा भारती के साथ उनके पिता व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, माता पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाई तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचीं मीसा भारती ने नामांकन के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला इससे पूर्व नामांकन के बाद समाहरणालय के गेट पर माता-पिता के साथ मीसा भारती ने विजयी चिह्न दिखाते हुए जीत का दावा किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।