- होम >>
Modi 3.0 में क्या क्या होगा काम? RJD ने बताई एक-एक बात, नौकरी और रोजगार को लेकर भी मनोज झा ने कर दिया स्पष्ट
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
क्या बोले मनोज झा? उन्होंने कहा आज युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत नौकरी और रोजगार है।
उम्मीद करता हूं, सरकार इस मुद्दे पर काम करेगी। प्रो. झा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की शब्दावली पर हमला बोला और कहा कि प्रचार अभियान के दौरान भैंस से लेकर मंगलसूत्र और मुजरा तक सब किया गया।
आशा की जा सकती है भाजपा इसमें सुधार करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू के किंग मेकर के रूप में उभरने के साथ उसे बिहार की विशेष दर्जे की लंबे समय से चली आ रहा मांग का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना चाहिए।
इसके साथ ही झा ने राजग सरकार द्वारा देश भर में जाति आधारित गणना कराने तथा बिहार में आरक्षण बढ़ोतरी को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा कि बिहार के लिए कृषि आधारित उद्योगों का खाका भी बनाया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Samrat Chaudhary : सरकार बनते ही सम्राट चौधरी ने RJD को क्या दिया संकेत? नए बयान से मची हलचल, कहा- NDA का मतलब... कौन हैं राज भूषण चौधरी? पहली जीत के साथ मिला मंत्री पद, PM मोदी ने कहा था- जीतकर आओ तुम्हारे लिए... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।