- होम >>
Modi Cabinet: ललन से लेकर चिराग और मांझी से लेकर गिरिराज... मंत्रालय देकर PM मोदी ने सेट किया 2025 का `गेम`
- न्यूज़
- Monday | 10th June, 2024
रामनाथ व राजभूषण से 112 जातियों को साधने की जुगत रामनाथ ठाकुर एवं राजभूषण चौधरी मंत्रिमंडल में सम्मिलित कर 36 प्रतिशत ईबीसी में 112 वर्गों में बंटे लगभग पांच करोड़ मतदाता को लुभाने का प्रयास किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे राजग के आधार मतदाता में पचपनिया पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ेगा। जदयू कोटे से राज्य मंत्री बनाए गए रामनाथ ठाकुर (हजाम/नाई) समुदाय से हैं।
इसके बाद डा. राजभूषण चौधरी (मल्लाह/निषाद/केवट/कामत) हैं।
मिथिलांचल में दोनों जातियों का मत निर्णायक रहता है। अहम यह कि इन जातियों के मतदाता आम तौर पर चुनाव के दौरान मौन साधकर रहते हैं, जबकि दबंग कही जाने वाली यहां की बड़ी जातियां अलग-अलग नेताओं एवं राजनीतिक दलों के समर्थन में खुल्लमखुल्ला रहती है। मिथिलांचल में दरभंगा, झंझारपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, उजियारपुर, सुपौल और मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में पचपनिया का सर्वाधिक प्रभाव हैं।
राजग का आकलन है कि पिछले तीन चुनाव में मिली जीत में इनकी अहम भूमिका रही है।
इसलिए इस समूह पर अपना दावा मजबूत करने के लिए उनकी बिरादरी के नेताओं को भाजपा-जदयू द्वारा तरजीह दी जा रही है। मांझी व चिराग के माध्यम से एससी के 22 प्रतिशत वोटबैंक पर दांव पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक व उम्र के अनुभव को देखते हुए जीतन राम मांझी को मंत्रिमंडल में बिहार से सबसे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।
सूक्ष्म लघु एवं उद्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्रालय का दायित्व देकर साथ ही रोजी-रोजगार को बढ़ावा देने पर भरोसा जताया है। वहीं, चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय दिया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।