Mukesh Sahani: `सातवें चरण में छक्का मारने की जरूरत है`, VIP चीफ मुकेश सहनी ने इंडी गठबंधन के लिए मांगा वोट

महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए की वोट की अपील क्योंकि इस सरकार की नीतियों की वजह से पिछड़े और गरीब पचास साल पीछे चले गए हैं।

महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के हाथों और लालू प्रसाद की सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाना है। सातवें चरण का मतदान पहली जून को और सातवें चरण में छक्का मारने की जरूरत है।

छह चरणों के चुनाव के बाद तय हो गया है कि इस बार देश में आईएनडीआईए की सरकार बन रही है। भाजपा पर बोला हमला वीआईपी नेता ने कहा कि यह चुनाव खास है।

यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।

संविधान ही है कि आज हम लोग यहां तक पहुंचे।

केंद्र की सरकार को इस संविधान पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जब जब मोदी बिहार आ रहे हैं तो मंदिर, मस्जिद की बात कर रहे हैं, रोजगार पर कोई बात करना नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आज भी जुमला ही बोल रहे है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।