- होम >>
NEET 2024 Paper Leak: बिहार में नीट परीक्षार्थियों से आज होगी पूछताछ, दिल्ली जाएगी ईओयू की एक टीम
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
शेष नौ परीक्षार्थियों की जानकारी बुधवार की रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने भेजी थी जिसके बाद सभी को नोटिस जारी कर अभिभावकों के साथ बुलाया गया है।
ईओयू साल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल करेगी।
इसका पता भी लगाया जाएगा कि उत्तर रटवाने वाली टोली में यह नौ परीक्षार्थी भी शामिल थे या नहीं? दूसरी तरफ, ईओयू की एक टीम एक-दो दिन में जांच के लिए नई दिल्ली भी जाएगी।
ईओयू को अभी तक नीट के प्रश्न-पत्र की मूल कापी नहीं मिली है।
ऐसे में ईओयू के अधिकारी खुद एनटीए कार्यालय जाकर उनसे जले हुए प्रश्न-पत्र के अवशेष के आधार पर प्रश्न-पत्र की मूल कापी मांग सकते हैं। 25-30 परीक्षार्थियों को रटाए गए थे उत्तर, अब तक 60 से हुई पूछताछ अब तक की पुलिस जांच के अनुसार, पटना के खेमनीचक के लर्न ब्वायज हास्टल एवं लर्न प्ले स्कूल में करीब 25-30 परीक्षार्थियों को परीक्षा से पहले चार और पांच मई की रात इकट्ठा कर प्रश्न-पत्र के उत्तर रटवाए गए थे।
अभी तक जांच टीम को इनमें से 13 की जानकारी मिली है, शेष एक से डेढ़ दर्जन परीक्षार्थियों की तलाश जारी है। इसके लिए स्कूल और आसपास के वीडियो फुटेज भी निकाले गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जले हुए प्रश्न-पत्र और अन्य दस्तावेज भी मिले थे जिसे एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपित नीतीश कुमार, अमित आनंद और जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेन्दु से भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।