- होम >>
NEET 2024 Paper Leak: बिहार में प्रश्न पत्र के इंतजार में अटकी जांच, NTA को तीन बार रिमाइंडर भेज चुकी है EOU
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
अधिकारी एनटीए के रवैये से हैरान जांच में शामिल अधिकारी भी इसे लेकर हतप्रभ हैं।
जानकारी के अनुसा और जांच प्रक्रिया में सहयोग नही किए जाने के बाद नए सिरे से पेपर लीक के मामले को खंगाला जा रहा है।
गुरुवार को ही अधिकारियों ने रिमांडर भेजे जाने की बात कही थी, लेकिन अबतक प्रश्न पत्र की प्रति नहीं मिल पाना कई प्रश्न खड़े कर रही है। ईओयू सूत्रों के अनुसार, 18-19 जून को नौ परीक्षार्थियों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के लिए प्रश्नावली तैयार की गयी है।
परीक्षार्थियों के अभिभावकों से क्या पहले ही ब्लैंक चेक ले लिया गया है, इसकी जानकारी प्राप्त की जाएगी। इन जानकारियों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि से लेकर परीक्षा देने के दिन तक की सभी तरह की जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके अलावा नीट परीक्षा को लेकर उन्हें किन-किन स्रोतों से क्या-क्या मदद मिली है, इसकी भी पूछताछ होगी।
बता दें कि इन सभी नौ परीक्षार्थियों को पहले ही ईओयू ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूर्व में नीट पेपर लीक मामले में चार परीक्षार्थियों एवं छह परीक्षा माफियाओं से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
जिसमें कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं।
पूछताछ में प्रश्नपत्र हासिल करने और तैयार उत्तर से मिलान करने और बाद में उसे याद कर जलाने की बात तक कबूल की गई है। यह भी पढ़ें - Pappu Yadav : CM नीतीश कुमार से मिलेंगे पप्पू यादव, खुद कर दिया कन्फर्म; क्या होगी बातचीत? Bihar Politics: ...राहुल गांधी भी शर्मा जाएं, तेजस्वी को लेकर जदयू के दिग्गज नेताओं ने कह दी चुभने वाली बात ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।