NEET Exam Paper Leak: EOU ने 12 आरोपितों से रिमांड पर की पूछताछ, नए संदिग्धों की तलाश जारी

अधिकारियों ने इनसे किए सवाल इनमें सिकंदर प्रसाद यादवेंदु, बिट्टू कुमार, अखिलेश कुमार, आयुष कुमार, नीतीश कुमार, अमित आनंद, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, अनुराग यादव, अवधेश कुमार, आशुतोष कुमार और शिवनंदन कुमार शामिल रहे।

अधिकारियों ने इनसे पेपर लीक से जुड़े कई सवाल किए। मुख्य रूप से यह जानने की कोशिश की गई कि प्रश्न-पत्र से जुड़ी जानकारी इन्हें किसने दी थी।

किन लोगों की मदद से प्रश्न-पत्र लीक किया गया।

इन्हें प्रिंटिंग प्रेस और कूरियर कंपनी से जुड़ी जानकारी कैसे मिली। आरोपितों को भेजा गया जेल गुजरात से लेकर बिहार तक के पूरे लिंक के बारे में सघन पूछताछ की गई।

अभ्यर्थियों के साथ वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवाल भी किए गए।

आरोपितों की रिमांड अवधि सोमवार को पूरी हो गई जिसके बाद सभी को वापस जेल भेज दिया गया। ये भी पढे़ं- NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में नया मोड़, घेरे में आया यह नामी कॉलेज; हो सकता है बड़ा खुलासा NEET Exam Paper Leak : प्रश्नपत्र लीक करने वालों के बीच मचेगी खलबली अब CBI जांच की मांग, कोर्ट तक पहुंचा मामला ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।