- होम >>
NEET Paper Leak Case : `बुकलेट नंबर 6136488` गिरोह के पास कैसे पहुंची? एक रात पहले हुआ कुछ ऐसा
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
इसे भिगोने के बाद पंखे की हवा से सुखाया गया।
तब इसे क्रम युक्त जब्ती सूची में शामिल किया गया।
प्रश्न संख्या के सामने घेरे में अंक लिखे गए थे।
दो पन्ने की इस जब्ती सूची में 15 बोतल सील बंद पानी मिलने का भी उल्लेख है। हालांकि, इस प्रश्नपत्र (बुकलेट) को रामकृष्ण नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने कहां से बरामद किया था, इसका उल्लेख नहीं है।
माना जा रहा है कि यह पटना के खेमनीचक स्थित लर्न प्ले स्कूल एवं लर्न ब्वायज हास्टल के भवन से बरामद हुआ था, जहां अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक रात पूर्व रख कर उत्तर रटवाए गए थे। उन्हीं के लिए पानी की बोतलें भी लाई गईं थीं।
इससे स्पष्ट है कि परीक्षा से पूर्व ही बुकलेट संख्या 6136488 गिरोह के पास पहुंच गई थी।
सूत्र बताते हैं कि इस बुकलेट पर ए-वन कोड अंकित था। किस केंद्र पर भेजी गई थी यह बुकलेट Bihar News जिस तरह रिजर्व बैंक आफ इंडिया नोटों की छपाई करने के साथ उस पर सीरियल नंबर अंकित करता है, ठीक वैसे ही देशभर में एक साथ होने वाली नीट यूजी के प्रश्नपत्र (बुकलेट) पर छपाई के दौरान ही क्रमांक वर्णित होता है। बुकलेट नंबर 6136488 को किस राज्य के किस परीक्षा केंद्र पर भेजा गया था, जांच एजेंसी एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) से इस बारे में जानकारी ले सकती है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।