- होम >>
NEET Paper Leak Case: तो ऐसे हुआ था पेपर लीक... नीट केस में सामने आया एक और बड़ा अपडेट, गिरोह ने इनसे ली थी मदद
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
पूछताछ में पता चला कि तीनों फर्जी सिम और फर्जी बैंक खाता का उपयोग कर साइबर ठगी की रकम भी मंगाते थे।
पेपर लीक से जुड़े गिरोह को डुप्लीकेट सिम और मोबाइल फोन इसी गिरोह ने उपलब्ध कराया था।
पंकू और बिट्टू ने पूछताछ में ईओयू को बताया कि उन दोनों ने देवघर से फर्जी आइडी के आधार पर दो मोबाइल खरीदे थे, जिसमें फर्जी सिम लगाए थे।
कारू के पास से दो अलग अलग कंपनियों का मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई का तीन एटीएम कार्ड, ब्लैंक चेक, 40 हजार नकद, कार, जियो कंपनी का दो खाली रैपर, जिसपर दो मोबाइल लिखा हुआ था, देवघर के बारमसिया चौक स्थित मोबाइल स्टोर से खरीदारी किए सामान, इंडियन बैंक का पासबुक, पंजाब नेशनल बैंक का पासबुक मिला।
दोनों पासबुक राजीव कुमार के नाम से था।
साथ ही चार अलग अलग बैंकों के ब्लैंड चेक को बरामद किया गया।
इसी तरह पंकु कुमार के पास से एक मोबाइल, एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड, आईसीआईसीआई, इंडियन, एक्सीस, विजया, बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक का एटीएम कार्ड, पंकु के नाम से दो पैन कार्ड, एक पासपोर्ट औ चेक बुक मिला।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।