- होम >>
NEET Paper Leak Case: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से बाहर आया था नीट का पेपर, बिहार EOU ने किए कई खुलासे
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
जांच टीम के अनुसार, प्रश्न पत्र के परिवहन और भंडारण के लिए तय सुरक्षा मानकों का अनुपालन पूर्ण रूप से नहीं किया गया।
यही कारण है कि प्रश्न पत्र के बक्सों और लिफाफे के साथ छेड़छाड़ नहीं पकड़ी जा सकी।
प्रश्न पत्र की पैकिंग में किस स्तर पर चूक हुई है, इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
प्रश्न पत्र की चेन आफ कस्टडी का सत्यापन किया जा रहा है।
इसको लेकर संबंधित परीक्षा केंद्र, एसबीआइ बैंक की शाखा और कुरियर कंपनी ब्लू डार्ट के दफ्तर में संबंधित कर्मियों का बयान लिया गया है। चिंटू को वॉट्सऐप पर मिला था सॉल्वड पेपर का PDF ईओयू के अनुसार, देवघर के देवीपुर फार्म हाउस से पकड़ा गया बलदेव उर्फ चिंटू इस पूरे प्रकरण के मुख्य सूत्रधारों में है।
चिंटू, संजीव कुमार उर्फ लुटन मुखिया गिरोह से जुड़ा हुआ है।
अनुसंधान में मालूम चला है कि परीक्षा के दिन पांच मई की सुबह उसके मोबाइल पर इसी गिरोह के द्वारा नेट का सॉल्व प्रश्न पत्र (उत्तर सहित) की पीडीएफ फाइल भेजी गई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।