- होम >>
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली एक और सफलता, धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार
- न्यूज़
- Thursday | 4th July, 2024
7 आरोपितों की रिमांड खत्म, आज होगी कोर्ट में पेशी दूसरी ओर, पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जिन सात आरोपितों को रिमांड पर लिया था, उनकी रिमांड अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है।
चार जुलाई को इन सातों आरोपितों को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इनकी रिमांड अवधि समाप्त होने के पूर्व बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सभी से काफी देर तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि रिमांड पर लिए गए चिंटू और मुकेश से जांच टीम की कई अहम जानकारियां मिली हैं।
बता दें कि चिंटू और मुकेश की सूचना के बाद ही जांच टीम ने आशुतोष और मनीष प्रकाश को गिरफ्तार किया था।
अब इनकी सूचना पर ही अमन को गिरफ्तार किया गया है। स्कॉलर हुकमा राम की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल नीट-यूजी में मालीघाट स्थित डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के नैनी के परीक्षार्थी राज पांडेय के बदले शामिल होने के आरोपित जोधपुर (राजस्थान) एम्स के छात्र हुकमा राम की ओर से अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई है।
यह अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के कोर्ट में दाखिल की गई है।
इस अर्जी पर गरुवार को सुनवाई होगी। विदित हो कि पिछले पांच मई को डीएवी केंद्र पर नीट में यूपी के प्रयागराज के नैनी के राज पांडेय के बदले जोधपुर एम्स के 2021 बैच का छात्र हुकमा राम शामिल हुआ था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।