- होम >>
NEET Paper Leak: पेपर लीक की कड़ियां जोड़ रही CBI, क्या चिंटू और मुकेश करेंगे बड़ा खुलासा?
- न्यूज़
- Friday | 28th June, 2024
करीब 11 बजे जांच टीम आरोपियों को लेकर कंकड़बाग निकली रिमांड पर लिए गए चिंटू और मुकेश से पूछताछ के बाद शुक्रवार की सुहबह करीब 11 बजे सीबीआइ अधिकारियों की टीम इन दोनों को साथ लेकर राकी के ठिकाने पर कंकड़बाग पहुंची।
बता दें कि चिंटू के देवघर से गिरफ्तार होने के बाद राकी अंडरग्राउंड हो गया था। चर्चा है कि रॉकी नेपाल भाग चुका है।
कंकड़बाग में सीबीआई टीम ने उस स्थान को देखा जो राकी का पटना में ठिकाना था।
इसके बाद जांच टीम खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल भी पहुंची।
यह वही स्थान है जहां से अधजला प्रश्नपत्र बरामद किया गया था और जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ी थी। कल से होगी बेउर में बंद आरोपियों से पूछताछ अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई शनिवार से नीट यूजी पेपर लीक मामले में जेल में बंद 13 अन्य आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीबीआइ की विशेष कोर्ट से जेल में आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी।
जिसे स्वीकार कर लिया गया है। जिन आरोपियों से जेल में पूछताछ होनी है उनमें दानापुर निवासी आयुष राज, रोहतास निवासी बिट्टू कुमार, दानापुर निवासी अखिलेश कुमार, गया के बाराचट्टी क्षेत्र का निवासी शिवनंदन कुमार, रांची का अवधेश कुमार, समस्तीपुर निवासी सिकंदर यादवेंदु, पटना के नेपाली नगर निवासी आशुतोष कुमार, एकंगरसराय निवासी रोशन कुमार, गया का नीतीश कुमार, समस्तीपुर का अनुराग यादव, रांची का अभिषेक कुमार, पटना का अमित आनंद और समस्तीपुर की एक महिला रानी कुमारी शामिल है। पटना लाया जा रहा है हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का प्राचार्य पेपर लीक मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई की एक टीम हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानउल हक को लेकर पटना आ रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।