- होम >>
NEET UG Paper Leak: नीट पेपर लीक से जुड़ी बड़ी खबर, EOU ने 9 परीक्षार्थियों को भेजा नोटिस; पेरेंट्स को भी बुलाया
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
शेष नौ परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए ईओयू ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग काउंसिल) को पत्र लिखा था।
बुधवार की देर रात एनटीए ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश-पत्र भेजा था।
इसके जरिए ईओयू को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिल गई। इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
इसके अलावा एनटीए से अन्य जानकारी के लिए फिर से पत्राचार भी किया जा रहा है। बड़ा सवाल, सॉल्वर गिरोह के पास कैसे आया रोल-कोड? परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा।
यह पूछा जाएगा कि सॉल्वर गिरोह तक उनके रोल-कोड कैसे पहुंचे? क्या परीक्षार्थी या उनके अभिभावकों ने कभी उनसे संपर्क किया? यह भी पूछा जाएगा कि कहीं यह नौ परीक्षार्थियों को भी साल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र रटवाए थे या नहीं? मालूम हो कि नीट पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
इनमें चार अभियुक्त परीक्षार्थी हैं और बाकी उनके अभिभावक और सॉल्वर गिरोह के सदस्य हैं।
इनसे ईओयू ने रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की है। एनटीए से मिली जानकारी के आधार पर नीट के नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।