Nitish Kumar : नीतीश ने अंतिम चरण से पहले कर दिया एक और वादा, बिहार में मच गई हलचल; कहा- विधानसभा चुनाव से पहले...

राजद नौकरियों के मामले में लोगों को गुमराह कर रहा- नीतीश नीतीश ने कहा कि राजद (RJD) नौकरियों के मामले में लोगों को गुमराह कर रहा है।

मेरे काम को अपना बता कर प्रचारित कर रहा है।

लालू प्रसाद को केवल परिवार से मतलब है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुखिया और सरपंच का नहीं है।

आप प्रधानमंत्री को चुनने जा रहे हैं, इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री रविवार को मसौढ़ी के गांधी मैदान में पाटलिपुत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव एवं दनियावां हाई स्कूल के मैदान में पटना साहिब से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। आज लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ी- नीतीश कुमार उन्होंने कहा कि 2005 के बाद एनडीए की सरकार ने सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया है।

सरकार ने लड़कियों को शिक्षित करने के लिए पोशाक, साइकिल समेत प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई, जिससे आज लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही प्रजनन दर घट कर 2.9 प्रतिशत हो गई है।

कहा कि देश भर में महिलाओं को सर्वप्रथम हमने ही हर जगह आरक्षण दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।