Nitish Kumar: JDU ने की इतने मंत्रियों की डिमांड! BJP ने भी दे दिया क्लियर कट जवाब; अब डील होगी या नहीं?

जदयू की मंत्रियों की डिमांड पर उन्होंने कहा, "वो NDA के सबसे पुराने मित्र हैं, कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी"। WATCH दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, "देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का जनादेश दिया है।

विपक्ष के झूठे और नकारात्मक एजेंडे के बावजूद तीसरी बार PM मोदी की सरकार बनाकर जनता ने आशीर्वाद दिया है... NDA के वे(JDU) सबसे पुराने मित्र… pic.twitter.com/l3GCixDv8F— ANI_HindiNews (AHindinews) June 6, 2024 अगले कुछ दिनों में... उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार राजग सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही देश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से अग्रसर हो जाएगा।

बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आचार संहिता के बंधनों से मुक्त होकर नई ऊर्जा और उमंग के साथ विकास कार्यों में फिर से जुट जाएगी। प्रधानमंत्री ने कई बार कहा है कि... विजय सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने में देश के पूर्वी हिस्से की भूमिका अहम होने वाली है।

इस लिहाज से देखा जाए तो आने वाले दिनों में देश के तीव्र विकास में बिहार का विकसित होना भी लाजमी है। उन्होंने कहा कि 2005 में बिहार को जंगलराज से निजात दिलाकर जबसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार बनी है तबसे हमने न्यायपूर्ण सतत विकास को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार तो बन गए किंग मेकर, अब चिराग पासवान और मांझी को क्या देंगे मोदी? ये भी पढ़ें- Upendra Kushwaha: मेरी हार में पवन सिंह..., कुशवाहा का छलका दर्द; इशारों ही इशारों में दे गए बड़ा संकेत ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।