- होम >>
Nitish Kumar के डिप्टी CM का `नायक` अवतार, इन अफसरों को दे दी आखिरी चेतावनी! पूरे बिहार में खलबली
- न्यूज़
- Wednesday | 12th June, 2024
उन्होंने कहा कि मैंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यस्थल पर संबंधित पदाधिकारियों और संवेदकों की उपस्थिति में योजनाओं की वास्तविक वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जनसरोकार हमारे लिए सबसे अहम है उन्होंने कहा कि जनसरोकार हमारे लिए सबसे अहम है।
अतः विभाग द्वारा परिचालित योजनाओं में समयसीमा और गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित सभी स्टेकहोल्डर्स की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
किसी भी प्रकार की अनियमितता हमारे लिए अक्षम्य है। विजय सिन्हा बोले- हमने विभाग में दो टूक निर्देश दिया है कि बिना किसी ठोस कारण के कार्य को पूरा करने में देरी या उसकी गुणवत्ता के साथ लापरवाही करने वाले संवेदकों की पहचान की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे संवेदकों को विभाग की निविदाओं में भाग लेने से रोका (डिबार किया) जा सके। उपमुख्यमंत्री ने पूर्णिया पथ प्रमंडल की कुल 5 प्रगतिशील योजनाओं की समीक्षा की (1) रूपौली से विजयघाट भाया मोहनपुर 24.50 किमी लंबे पथ का 63.39 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य योजना की गहन समीक्षा की। (2) फरियानी चौक से बहेलिया स्थान भाया 20.84 किमी लंबे पथ का 45.28 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य योजना की गहन समीक्षा की। (3) बनमनखी बस स्टैंड से कचहरी बलुआ 10.00 किमी लंबे पथ का 21.94 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य योजना की गहन समीक्षा की। (4) धमदाहा से इटहरी 20.00 किमी लंबे पथ का 33.66 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य योजना की गहन समीक्षा की। (5) धमदाहा से बनमनखी 21.50 किमी लंबे पथ का 78.91 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य योजना की गहन समीक्षा की। ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी ये बात अच्छे से जान लें कि..., लालू के लाल पर भड़की JDU; कहा- नहीं चलेगी दादागिरी ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अब होगा महासंग्राम NDA और I.N.D.I.A के दलों में तकरार की नौबत, इस सीट पर फंसा पेंच ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।