Nitish Kumar: नीतीश कुमार किसे देंगे अपनी कुर्सी? 24 घंटे में हो जाएगा फैसला, अटकलों का बाजार गर्म

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव व अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से नीतीश कुमार का संबोधन होगा।

मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व रामनाथ ठाकुर के अतिरिक्त लोकसभा व राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का भी संबोधन होगा। एक साथ कई एजेंडे पर विमर्श जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक साथ कई मुद्दों पर विमर्श होगा।

इनमें सबसे महत्वपूर्ण संपन्न हुए आम चुनाव में जदयू के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होनी है। जिन सीटों पर जदयू की हार हुई और जहां से जीते वहां किस तरह से पार्टी का परेशानी हुई, कोर वोट बैंक किस तरह से काम किया और गठबंधन के घटक दलों का सहयोग किस स्तर पर रहा इस पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चर्चा प्रस्तावित है।

अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर भी बातें होनी हैं। सभी राज्यों के जदयू प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के उन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे जहां पार्टी का संगठन काम कर रहा।

दक्षिण और उत्तर पूर्व राज्यों का प्रतिनिधित्व भी रहेगा। ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार या सम्राट चौधरी... आखिर किसपर है अश्विनी चौबे का निशाना? एक बयान से कर दिया खेला ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार और सम्राट ने की सीक्रेट मीटिंग, दिल्ली जाने से पहले पटना में अचानक क्या हुआ? ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।