- होम >>
Patna Crime : हर्ष हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस वजह से हुआ था मर्डर; SIT ने एक और को दबोचा
- न्यूज़
- Friday | 31st May, 2024
दुश्मन के दुश्मन बन गए थे दोस्त गिरफ्तार अमन ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में डांडिया नाइट्स आयोजन के दौरान मिलर हाईस्कूल ग्राउंड में हर्ष राज की पटेल छात्रावास में रहने वाले कुछ लड़कों से भी मारपीट हुई थी।
इसमें अमन और रवीश भी थे।
रवीश जैक्सन हॉस्टल का छात्र है।
वहीं चंदन भी रहता था। चंदन गुट से भी हर्ष का झगड़ा हुआ था, जिसमें एक युवक का सिर फट गया था।
दोनों ही गुट अपमानित महसूस कर रहे थे।
रवीश ने चंदन से पटेल छात्रावास के लड़कों के साथ हुई घटना का जिक्र किया, जिसके बाद दोनों गुट दोस्त हो गए और हर्ष को सबक सिखाने की ठान ली।
अमन ने भी हर्ष की पिटाई में संलिप्त रहे युवकों के नाम बताए हैं। संदिग्ध का कोर्ट में कराया बयान सूत्रों की मानें तो अमन की खोज में जुटी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।