Patna Metro Construction: स्टेडियम से विश्वविद्यालय तक दोहरी सुरंग तैयार, TBM-2 ने पूरी की खोदाई

राज्य ब्यूरो, पटना।

राजधानी के मोइनुलहक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक पटना मेट्रो रेल की दोहरी सुरंग बनकर तैयार हो गई है।

सुरंग की खोदाई कर रही दूसरी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम-2) ने मंगलवार को सफलतापूर्वक अपना सफर पूरा किया और दीवार तोड़कर बाहर निकल आई।

दोनों सुंरग की हो चुकी है खोदाई टीबीएम-दो ने 1480 मीटर की सुरंग खोदने में करीब दस माह का समय लिया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, पटना मेट्रो के लिए यह बड़ी उपलिब्ध है।

अब मेट्रो के आने-जाने के लिए दोहरी सुरंग की खोदाई हो गई है। 20 मार्च को पहली सुंरग की खोदाई का काम हुआ था पूरा पहली टीबीएम ने इसी साल 20 मार्च को स्टेडियम से विश्वविद्यालय तक पहली सुरंग की खोदाई का काम पूरा किया था।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को डीएमआरसी के सलाहकार (विशेष कार्य) दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में पूरा किया। अगले चरण में अब पटना विश्वविद्यालय से पीएमसीएच होते गांधी मैदान तक करीब ढाई किमी लंबी सुरंग की खोदाई का काम शुरू होगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।