Patna Metro Route Map: आकाशवाणी स्टेशन के करीब पहुंची मेट्रो सुरंग, कोरिडोर-2 के एलिवेटेड-भूमिगत रूटों पर काम जारी

यह दूरी 973 मीटर की है।

इनमें से टीबीएम-3 ने 440 मीटर जबकि टीबीएम-04 ने 224 मीटर की दूरी तय कर ली है।

गांधी मैदान से लांच की गई दोनों टीबीएम आकाशवाणी स्टेशन से डाकबंगला चौराहा होते हुए अंदर ही अंदर बुद्ध स्मृति पार्क के समीप तक पहुंचेंगे।

यहां पर दोनों टीबीएम बाहर निकल आएगी। कोरिडोर-दो के एलिवेटेड व भूमिगत दोनों रूटों पर काम जारी गांधी मैदान से पटना जंक्शन वाया आकाशवाणी का रूट पटना मेट्रो के कोरिडोर-दो का हिस्सा है।

यह रूट पटना जंक्शन को आइएसबीटी को जोड़ेगा।

इसमें पटना जंक्शन से गांधी मैदान, विश्वविद्यालय होते हुए मोइनुलहक स्टेडियम तक भूमिगत मेट्रो दौड़ेगी जबकि मलाही पकड़ी से आइएसबीटी तक पांच स्टेशन एलिवेटेड होंगे। प्रायोरिटी कोरिडोर का हिस्सा होने के कारण एलिवेटेड रूट का काम सबसे तेजी से चल रहा है।

एलिवेटेड रूट पर मेट्रो पिलर के निर्माण के साथ गार्डर रखे जाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। वहीं, मलाही पकड़ी के आगे मोइनुलहक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक डेढ़ किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग की खोदाई भी पूरी हो चुकी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।