- होम >>
Patna Metro Update: विधानसभा चुनाव से पहले हो सकता है पटना मेट्रो का ट्रायल रन, डिपो में अगस्त से बिछेगा ट्रैक
- न्यूज़
- Monday | 29th July, 2024
छह माह में आकार ले लेंगे मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड रूट के पांच स्टेशन भी अगले छह माह में आकार ले लेंगे।
इन स्टेशनों को प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक से बनाया जाएगा। इन मेट्रो स्टेशनों को वर्कशाप में तैयार कर उसे निर्धारित जगह पर इंस्टाल किया जाएगा।
इसके लिए एजेंसी का चयन किया जा चुका है।
इसको लेकर 75 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। जाइका के कारण फंस रहा पेंच पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कोरिडोर को शुरू करने में सबसे बड़ा पेंच जाइका (जापान इंटरनेशनल को-आपरेशन एजेंसी) के कारण फंस रहा है।
प्रायोरिटी कोरिडोर में ट्रैक बिछाने व अन्य तकनीकी काम जाइका के फंड से होने हैं। इसके लिए पिछले साल जाइका और राज्य सरकार के बीच एमओयू भी हो चुका है, मगर अभी तक राशि निर्गत नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, अगर जाइका की ओर से गतिरोध जारी रहता है, तो राज्य सरकार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भी ट्रैक बिछाने व बोगियां लाने पर विचार कर सकती है।
अधिकारियों के अनुसार, सब कुछ ठीक रहा तो छह महीने से एक साल के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें - Bihar Politics: पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल बनाए गए लोकसभा के मुख्य सचेतक, गोपालजी ठाकुर सचेतक बने ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।