- होम >>
Patna Metro: पटना मेट्रो को लेकर सामने आई एक और जानकारी, यात्रियों को मिलेगी यह भी सुविधा; देखें लेटेस्ट रूट चार्ट
- न्यूज़
- Sunday | 25th May, 2025
मलाही पकड़ी से आइएसबीटी का 14.45 किमी लंबा ट्रैक उत्तर-दक्षिण कारिडोर का हिस्सा है।
शुरुआत में 6.63 किमी एलिवेटेड हिस्से में मेट्रो चलेगी। इसमें मलाही पकड़ी व आइएसबीटी के अलावा खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल स्टेशन होंगे।
बाद के दिनों मे मलाही पकड़ी से पटना यूनिवर्सिटी की ओर दो और स्टेशन जुड़ेंगे।
वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। कॉरिडोर एक में 14 स्टेशनपटना मेट्रो का एक कॉरिडोर 17.93 किमी लंबा है, जो दानापुर से नेहरू पथ होते हुए खेमनीचक के बीच है।
वहीं दूसरा कॉरिडोर मलाही पकड़ी से आइएसबीटी का है। यह राजेंद्रनगर, पीयू, गांधी मैदान व आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक फैला हुआ है।
कॉरिडोर एक में 14 स्टेशन सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, पाटलिपुत्र, रुकनपुरा, चिड़ियाघर, विकास भवन आदि होंगे। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।