- होम >>
Patna News : लॉ कॉलेज परिसर में परीक्षा देकर निकले छात्र की पीटकर हत्या, पटना विवि बंद; एग्जाम भी टले
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
25 मई को छठे चरण का मतदान होने के बाद पटना लौटे थे वह 25 मई को छठे चरण का मतदान होने के बाद पटना लौटे थे।
वे पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोकने वाले थे।
इसके लिए अभी से ही संघर्ष कर रहे थे।
उनकी हत्या के विरोध में मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय बंद रहेगा। मूलरूप से वैशाली जिले के बेलसर थानांतर्गत मझौली गांव निवासी हर्ष राज पटना के बोरिंग रोड में रहकर पढ़ाई करते थे।
ला कालेज में बीएन कालेज के स्नातक की परीक्षा चल रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद हर्ष क्लासरूम से बाहर निकले और परिसर में आकर बुलेट बाइक पर बैठे ही थे कि आधा दर्जन की संख्या में रहे हमलावर उनपर टूट पड़े।
उन्होंने लाठी-डंडे से हर्ष की बुरी तरह पिटाई कर दी।
ईंट-पत्थर से भी पीठ और पेट पर वार किया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।