- होम >>
Patna News: आखिर ऐसा क्या हुआ कि संचालक ने जिंदा छात्र को गटर में फेंक दिया, किस वजह से घबरा गए? हो गया खुलासा
- न्यूज़
- Saturday | 18th May, 2024
पोस्टमार्टम सूत्रों की मानें तो आयुष के फेफड़ों और पेट में गटर का गंदा पानी मिला है।
श्वास नली में भी पानी भरा था।
इससे अंदेशा है कि गटर में डाले जाने के समय आयुष की सांसें चल रही थीं।
हालांकि, अब तक अधिकारिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। आक्रोशित लोगों ने स्कूल में की तोड़फोड़ इससे आक्रोशित लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ करने के साथ इसे आग के हवाले कर दिया।
साथ ही बाटागंज, दीघा-आशियाना मोड़ और पालसन मोड़ पर आगजनी कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद गुस्सा शांत कराया।
साथ ही लगभग नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।
इधर, स्कूल में लगी आग पर काबू पाने के लिए बाइक, मिस्ट मिला कर दमकल के चार वाहन पहुंचे थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।