- होम >>
Patna News: जिले में 2,316 शिक्षक स्कूल से गायब, शिक्षा विभाग ने शुरू की खोजबीन
- न्यूज़
- Saturday | 28th June, 2025
इन शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टी के बाद अपनी उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज नहीं की है।
जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर ऐसे शिक्षकों की खोज की जा रही है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल के अनुसार, पटना जिले में कुल 22,905 शिक्षक कार्यरत हैं।
इनमें से 17,065 शिक्षक प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी बना रहे हैं।
गर्मी की छुट्टी के बाद फर्जी तरीके से ऑनलाइन हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों की खोज भी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।
जिला स्तर पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों की रैंडम जांच कभी भी हो सकती है। ग्रीष्मावकाश के बाद जिले में शिक्षकों की स्थिति, ब्लॉकवार ब्लॉक अनुपस्थित छुट्टी पर उपस्थित पटना सदर (शहरी) 315 339 1670 पालीगंज 125 170 1052 दुल्हिन बाजार 50 108 537 बिक्रम 92 139 684 बिहटा 133 236 1102 नौबतपुर 90 238 953 मनेर 97 192 858 दानापुर 184 225 936 फुलवारीशरीफ 88 159 791 संपतचक 56 89 412 पुनपुन 89 147 672 मसौढ़ी 152 212 996 धनरूआ 157 262 1176 फूटा 86 156 756 दनियावां 35 52 318 खुशरपुर 50 71 427 बख्तियारपुर 86 126 630 बाढ़ 91 106 621 मोकामा 65 124 600 अथमलगोला 49 64 315 बेलछी 30 62 329 घोषवारी 39 42 241 पंडारक 90 101 537 पटना सदर (ग्रामीण) 67 104 452 ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।