- होम >>
Patna News: दानापुर में BJP नेता के पुत्र के अपहरण की आशंका, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
इसके बाद वे दानापुर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराकर बेटे के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाने लगे।
इस संबंध में शाहपुर थाना क्षेत्र के डीफेंस कालोनी निवासी राजेश कुमार सिंह ने थाने में शिवम, मयंक एवं रिक्की के विरूद्ध लिखित शिकायत की है। भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया आशु के अपहरण की बात सुनते ही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओ की भीड़ थाने में लग गयी।
उधर, सूचना पर थाने पहुंची पूर्व विधायक आशा सिन्हा व ने थानाध्यक्ष के थाने में नहीं होने पर कार्रवाई में शिथिलता बरतने की बात कहते हुए दानापुर गांधी मैदान मुख्य मार्ग को बीबीगंज के निकट सड़क जाम कर आशु की सकुशल बरामदगी की मांग करने लगे। उधर, पुलिस कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर आधा दर्जन से अधिक लोगो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने एवं मोबाइल टॉवर लोकेशन की जांच में जुटी रही।
जाम की सूचना पर पहुंची एएसपी दीक्षा ने लोगों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम हटवाया। पूर्व विधायक भी थाने में जमी रहीं जाम स्थल से पूर्व विधायक कार्यकर्ता के साथ थाना पहुंची घंटों पूर्व विधायक थाने में जमी रही।
पूर्व विधायक ने कहा कि एएसपी से भी हमलोगों ने बात की है, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है। भाजपा के जिला ग्रामीण सह दियारा प्रमंडल के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 21 जून को आशु ट्रेन बी फार्मा का परीक्षा देने घर से सीवान के लिए निकला था। बीच बीच में उससे बात होता रहा।
22 जून को उसने रात करीब साढे आठ बजे अपनी मां को वॉट्सऐप कॉल किया और वह डरा हुआ था उसने बताया कि उसको कुछ युवकों ने अपहरण कर गोला रोड इलाके में डा दुखन राम डीएवी पब्लिक स्कूल के आसपास रखें हुए है।
उन लोगों ने मारपीट भी की है। मां ने पुलिस को दिया ये बयान आशु की मां ज्योति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आशु परीक्षा देने सीवान गया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।