Patna News: पटना के बिहटा में छात्र की गोली मार हत्या, परिवार में मची चीख-पुकार; दो दिन पहले हो गया था गायब

शव की पहचान बहपुरा के रामपुर इस्माइल निवासी पूर्व मुखिया बिल्ली गोप के भतीजा सह विश्वनाथ प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई।

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व कुंदन कुमार अपने दोस्तों के साथ घर से निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने दोस्तों से पूछताछ करते हुए खोजबीन शुरू की। कुछ पता नही चलने पर लिखित शिकायत कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की थी।

पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी कि बधार में शव मिलने की सूचना मिली। क्या कहते हैं डीएसपी डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि कुंदन दो दिन पूर्व 4 जून को अपने चचेरे भाई सन्नी कुमार, आदित्य कुमार सहित आधा दर्जन दोस्तों के साथ पार्टी मनाने बिहटा के गुलटेरा बाजार गया था।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चचेरे भाई सन्नी कुमार से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पार्टी के बाद पैनाल गांव के समीप सिगरेट व ठंडा का पार्टी चला। उसके बाद दोस्त आदित्य के पास रहे पिस्तौल से बधार में पहुंचने हवाई फायरिंग की गई, लेकिन पिस्टल में ही गोली फंस गया।

जिसे आदित्य और सन्नी निकालने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान पिस्टल से अचानक फायर हो गई और गोली कुंदन कुमार को जा लगी। गोली लगते ही कुंदन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

सभी दोस्त कुंदन को छोड़ वहां से फरार हो गए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।