- होम >>
Patna News: पटना जंक्शन पर युवक के ऊपर से गुजर गई वास्को-डी-गामा ट्रेन, बचाओ-बचाओ का हुआ शोर तो...
- न्यूज़
- Friday | 24th May, 2024
बाल-बाल बची जान ट्रेन खुलते ही व्यक्ति सावधान हो गया और अपने को नीचे दबा लिया, इसलिए उसकी जान बच गई।
ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे रेल पटरी से बाहर निकाला।
तब तक कई यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
यह वीडियो कई मीडिया चैनलों पर भी काफी देर तक चलता रहा। क्या बोले रेलवे अधिकारी? पटना जंक्शन के स्टेशन निदेशक अरूण कुमार का कहना है कि वास्को-डी-गामा ट्रेन पटना जंक्शन पर लगने के बाद एक विक्षिप्त व्यक्ति ट्रेन के अन्दर घुस गया।
जब तक सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ती तब तक ट्रेन खुल गई।
हालांकि व्यक्ति सुरक्षित बच गया, जिसे बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। सख्त की गई स्टेशन की सुरक्षा मिली जानकारी के मुताबिक, वह एक विक्षिप्त व्यक्ति था, जो अक्सर स्टेशन एवं आसपास के इलाके में घुमता रहता है।
घटना के बाद से स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।