Patna News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! गंगा में समाया टीचर, 5वें दिन भी नहीं चला पता; गुस्से में शिक्षक

बीडीओ से शिक्षकों की नोंकझोंक सूचना मिलने पपर बीडीओ विभेष आनंद पहुंचे।

उन्होंने शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया।

इस क्रम में शिक्षकों से उनकी नोकझोंक भी हुई।

गंगा की लहर और तेज हवा देखकर शिक्षक बिना लाइफ जैकेट जाने को तेयार नहीं थे। ऐसी नौबत ही नहीं आती: शिक्षक जिलाधिकारी के गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण शनिवार तक के लिए दियारा के स्कूल बंद किए जाने का आदेश की सूचना मिलने पर शिक्षक शांत हुए। शिक्षकों ने कहा कि आज प्रशासन ने नाविक, गोताखोरों के साथ नाव उपलब्ध कराई, अगर पहले ही यह व्यवस्था हुई होती तो ऐसी नौबत ही नहीं आती। स्कूलों को बंद करने को लेकर 13 अगस्त को ही पत्र दिया गया था, पर विभाग ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

नतीजा हुआ कि मेरा एक साथी गंगा में डूब गया। अविनाश के आश्रित को नौकरी देने की मांग शिक्षकों ने गंगा में डूबे शिक्षक अविनाश को बरामद करने के साथ ही स्वजनों को सहायता राशि व आश्रित को नौकरी देने की मांग की। कैसे डूब गए अविनाश शुक्रवार सुबह करीब साढे आठ बजे फतुहां के सरथुआ तोप निवासी राम करण प्रसाद के पुत्र अविनाश (28) नासरीगंज घाट पर स्कूल जाने के लिए नाव पर चढ़ने के दौरान गंगा में डूब गए थे। वे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित शिक्षक थे।

घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

बख्तियारपुर तक सर्च आपरेशन चलाया गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें: ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।