Patna Road Accident: फ्लाइओवर पर 120 KM की स्‍पीड में लगा रहे थे रेस, दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत; दो जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाईक सवार की मौत पर रोते विलखते स्वजन। बाइक पर एक और युवक के होने की बात कही जा रही है, जो टक्कर होते ही फ्लाईओवर से नीचे गिर गया था।

उसकी भी मौत बताई जा रही है।

हालांकि, पुलिस छठे युवक के होने से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। आपस में लगा रहे थे रेस प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक एम्स से दीघा की तरफ जा रही थी।

वे आपस में रेस लगा रहे थे।

दोनों वाहन की गति 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अधिक थी।

कट पर वापस एम्स की तरफ मोड़ने के दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक डिवाइडर से सिर के बल लटक गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, दो युवकों के शव सड़क पर खून से लथपथ पड़े मिले। दो अन्य युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़प रहे थे, जिन्हें राहगीरों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।