- होम >>
Patna to Hyderabad Flight: फ्लाइट की एसी खराब होने पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, देर रात जमकर काटा हंगामा
- न्यूज़
- Tuesday | 9th July, 2024
क्रू मेंबर्स ने क्या कहा? क्रू मेंबरों ने उन्हें बताया कि विमान का एसी ठीक करने में इंजीनियर लगे हुए हैं।
इस बीच एक घंटे बीत गए, इतनी देर में गर्मी से परेशान विमान में बैठे यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामें के बाद प्रबंधन ने यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया।
विमान में 157 यात्री सवार थे। हंगामे पर इंडिगो प्रबंधन ने साधी चुप्पी एसी को लेकर हुए हंगामे के बारे में इंडिगो प्रबंधन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
यह विमान सोमवार की रात लगभग नौ बजे पटना हवाई अड्डे पर हैदराबाद से ही तीन घंटे की देरी से आया था। काफी पुराना है विमान का मॉडल बताया जा रहा है कि विमान का मॉडल काफी पुराना है।
इसके एसी में हैदराबाद से पटना की उड़ान में ही गड़बड़ी आ गई थी।
फिर भी वहां से पटना के लिए भेज दिया गया था। पटना आने पर विमान में एसी की समस्या बढ़ गई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।