- होम >>
Patna: मनेर में मिला अधेड़ का शव, मां बोली- शराब तस्करों ने गर्म पानी उड़ेलकर हत्या की; जांच में जुटी पुलिस
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
मनेर के खासपुर निवासी बुध्धु महतो के पुत्र ललन महतो का शव लावारिस स्थिति में उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर जंगल में रविवार को मिला।
स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कहा- हत्या कहीं और की गई थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत के अनुसार, जहां से शव बरामद किया गया है, जगह को देखने से पता चलता है कि उसकी हत्या कहीं दूसरी जगह कर शव यहां लाकर छिपा दिया गया।
शव देखने से प्रतीत होता है कि शरीर पर उबला हुआ कोई तरल पदार्थ डाला गया है।
स्वजन द्वारा स्पष्ट बातें नहीं बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ललन महतो शराब पीने का आदी था।
वहीं मां का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति जो शराब निर्माण के साथ ही तस्करी का धंधा करता है।
उसने ही मेरे बेटे की चोरी कर शराब पीने का आरोप लगा खौलता पानी फेंक कर हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी ने कही ये बात पत्नी शिवरातो देवी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह हमारे पति ललन महतो गंगा किनारे मछली मारने गए थे इसी दौरान सूचना मिली कि उनका शव जंगल में पड़ा है।
वहां गए तो देखें कि हाथ पैर बंधा हुआ था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।