- होम >>
Patna में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचल सौ मीटर तक घसीटा; भीड़ ने जमकर काटा बवाल
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की।
रास्ता जाम कर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया।
स्थिति बिगड़ते देख रामकृष्ण नगर, पत्रकारनगर, बाईपास और कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रात आठ बजे स्थित सामान्य हुई।
युवक की पहचान 35 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में हुई, जो मूल रूप से हिलसा के एकंगरसराय के निवासी थे।
वह जक्कनपुर के मीठापुर में किराये के घर लेकर ई-रिक्शा चलाते थे। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आग के हवाले करने की कोशिश की फतुहा से लौट रहा था युवक, पीछे से रौंदा रंजीत पत्नी और दो बच्चों के साथ मीठापुर में रहता है।
ई-रिक्शा चलाने के साथ ही वह शेटरिंग का भी काम कराता था।
रविवार की सुबह वह फतुहा गया था, जहां अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने के बाद शाम में बाइक से मीठापुर लौट रहा था। शाम करीब सवा पांच बजे जगनपुरा मोड़ पर पहुंचने के साथ ही तेजी से गुजर रहे ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मारी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।