- होम >>
PM Modi Bihar Visit: बिक्रमगंज से शाहाबाद को साधेंगे PM मोदी, देंगे 50 हजार करोड़ की सौगात
- न्यूज़
- Friday | 30th May, 2025
पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट एवं औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में राजग प्रत्याशियों की हार से नेतृत्व चिंतित हैं।
इसमें सीधे पांच सीटों पर भाजपा की हार हुई थी। काराकाट की सीट भी रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नहीं बचा पाए थे।
इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू एवं भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार हुई थी।कभी मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र में राजग का सूपड़ा साफ हो गया था।
शाहाबाद कभी राजग का गढ़ था, ऐसे में प्रधानमंत्री की रैली के माध्यम से राजग के पक्ष में माहौल बनाने की पूरी कोशिश होगी। शाहाबाद में राजग के सामने चुनौतीशाहाबाद में 2020 में चिराग पासवान के कारण राजग को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था।
जदयू के सभी 11 उम्मीदवार चुनाव हार गए, जबकि भाजपा के दो उम्मीदवार मुश्किल से जीत पाए थे। 22 में से 19 सीट महागठबंधन ने जीत लिया था।
एक सीट बसपा ने जीता, लेकिन जीत के बाद विधायक जमा खान जदयू में सम्मिलित हो गए थे।
हालांकि, भाजपा ने आरा एवं बड़हरा जीतकर गठबंधन की लाज बचा ली। नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यासनबीनगर में बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।