PM Modi Bihar Visit: हफ्ते में दूसरे बार बिहार आए PM मोदी, कल दो जगह देंगे संबोधन

इन्होंने पीएम मोदी का किया स्वागत वहां शैल ओझा, सुमन झा, विधान पार्षद अनिल शर्मा, अभिषेक चंद्रवंशी आदि ने उनका स्वागत किया।

आवास के प्रथम तल पर पहुंच उन्होंने सुशील मोदी की पत्नी प्रो. डॉ. जेसी सुशील मोदी, पुत्र उत्कर्ष तथागत, अक्षय अमृतांशु और दोनों पुत्रबधुओं सहित कुल 20 स्वजनों को ढांढस बंधाया। प्रधानमंत्री वहां 20 मिनट रुके रहे।

उसके बाद वे वीरचंद पटेल पथ के किनारे अवस्थित बिहार भाजपा के कार्यालय पहुंचे।

सहयोगियों के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने वहां उनकी अगवानी की।

कार्यालय में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी समीक्षा की और अगले दो चरणों में प्रचार अभियान के संदर्भ में उचित निर्देश दिया। प्रधानमंत्री के परिभ्रमण वाला पांच किलोमीटर की परिधि का परिक्षेत्र रेड जोन घोषित रहा।

उसमें ड्रोन, हाट एयर बैलून, पैरा मोटर्स, पैरा ग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित अन्य तरह की गैर पारंपरिक उड़ान वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध रहा। प्रवास का एक और रिकॉर्ड सप्ताह गुजरते दूसरी बार बिहार पहुंचने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं।

पिछले प्रवास में उन्होंने पटना में रोड-शो व रात्रि विश्राम कर एक रिकॉर्ड बनाया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।